BCCI अध्यक्ष पद की कुर्सी सँभालते ही गांगुली ने दिया धोनी पर दिया इतना बड़ा बयान

Gourav Kumar
BCCI अध्यक्ष पद संभालने के बाद बुधवार को सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बात की। गांगुली ने कहा कि चैम्पियन इतनी जल्दी खत्म नहीं होते। जब तक मैं यहां हूं, यहां हर किसी का सम्मान होगा। पूर्व कप्तान धोनी जुलाई में हुए वर्ल्ड कप के बाद से टीम इंडिया में नहीं हैं। उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि वे दिसंबर से वापसी करेंगे। कप्तान विराट कोहली के बारे में गांगुली ने कहा- मेरी उनसे गुरुवार को मुलाकात होगी, जो भी वह चाहते हैं, मैं उनका हर संभव तरीके से समर्थन करूंगा।


‘धोनी महान खिलाड़ियों में से एक’
गांगुली ने कहा, ‘मैं नहीं जानता कि धोनी के दिमाग क्या है, लेकिन उनके कद के खिलाड़ियों को सम्मान दिया जाएगा। वे महान खिलाड़ियों में से एक हैं। भारतीय टीम को गर्व है कि धोनी लंबे से साथ हैं।’ सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट 9 नवंबर से शुरू हो रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि धोनी वेस्टइंडीज के खिलाफ दिसंबर में खेलेंगे। हालांकि, अभी यह जानकारी नहीं दी गई है कि वे तैयारियों को पुख्ता करने के लिए इस घरेलू टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं। बोर्ड के नए अध्यक्ष ने कहा कि कोहली बेहद महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। हम उन्हें पूरी तरह सुनेंगे। एक-दूसरे का सम्मान होगा और विचारों का आदान-प्रदान भी होगा। उन्होंने कहा कि ईमानदारी और भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बोर्ड को उसी तरह चलाऊंगा, जैसे मैंने टीम इंडिया को लीड किया था।



बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष बने गांगुली
गांगुली ने बुधवार को मुंबई में बीसीसीआई के नए अध्यक्ष का पद संभाला। वे बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष हैं। इसी के साथ 33 महीने पहले सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) भी भंग हो गई। गांगुली निर्विरोध चुने गए हैं। वे जुलाई 2020 तक इस पद पर बने रहेंगे। गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय ने सचिव और वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के भाई अरुण धूमल ने कोषाध्यक्ष का पद संभाला। इनके अलावा उत्तराखंड के महिम वर्मा उपाध्यक्ष और केरल के जयेश जॉर्ज संयुक्त सचिव बने।

Find Out More:

Related Articles: