अगर आप भी चाहते हैं कि 2020 में सबकुछ हो मंगल, तो 31 दिसंबर से पहले ले आएं ये चीज

Kumar Gourav

दिसंबर के महीना चल रहा है। कुछ ही दिनों के बाद नए साल की शुरुवात होने जा रही है। इस नए साल में लोगों को बहुत सारी उम्मीदें हैं कि उनके जीवन में बेहतरी हो। अगर ज्योतिष के मुताबिक देखें तो नए साल में कर्म के साथ भाग्य का साथ मिल जाए तो सारे काम सफल हो जाएंगे। आपके साथ मंगल ही मंगल होगा। अब आप पूछेंगे कि आखिर भाग्य का साथ कैसे मिलेगा ? तो अगर आप भी चाहते हैं कि 2020 में आपका भाग्य बढ़े और हर काम में आपको सफलता मिले तो आपको एक छोटा सा काम करना होगा। जी हां आपको 31 दिसंबर से पहले अपने घर में कुछ चीजें लानी होंगी। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, ये चीजें सौभाग्य का प्रतीक हैं। इन्हें घर में रखने से आपको तरक्की मिलनी बिलकुल पक्का है।

 

कछुआ
कछुआ शुभ का प्रतीक होता है। तो आप चाहते हैं कि अगर आपके साथ भी सबकुछ शुभ हो तो आप 31 दिसंबर से पहले अपने घर में एक धातु का कछुआ जरूर लाएं और उसे उत्तर दिशा में रख दें। ऐसा करने से 2020 का साल आपके लिए बहुत बेहतर साबित होगा।

 

पिरामिड
अगर नया साल मंगलमय करना है तो नए साल आने से पहले आप अपने घर में कई तरह के पिरामिड भी लाएं। पिरामिड की आकृति उत्तर-दक्षिण अक्ष पर रहने की वजह से ये बहुत खास हो जाती है। ये पिरामिड ब्रह्मांड में व्याप्त ज्ञात और अज्ञात शक्तियों को स्वयं में समाहित कर अपने अंदर एक ऊर्जायुक्त वातावरण तैयार करने में सक्षम होती है। इसलिए इसे घर लाना चाहिए।

 

तोते का चित्र या मूर्ति
वैदिक किताबों के मुताबिक उत्तर दिशा में तोते की तस्वीर को लगाने से पढ़ाई में बच्चों की रुचि बढ़ती है। लोग मानते हैं कि तोता सौभाग्य का प्रतीक है। ऐसे में नए साल से पहले तोते का चित्र या मूर्ति जरूर घर लाएं। फेंगशुई के अनुसार, तोता 5 तत्वों का संतुलन स्थापित करने में मददगार होता है।

 

मोर पंख
मोर का पंख भी आपके लिए बहुत मंगलकारी साबित हो सकता है। जानकारों की माने तो मोर पंख अत्यंत शुभ और चमत्कारिक होता है। यही कारण है कि इसे भाग्यवर्धक माना जाता है। कहा जाता है कि मोर पंख भाग्य के मार्ग की सारी रुकावटें भी दूर कर देता है। हालांकि आपको मोर पंख का गुच्छा नहीं रखना है वरना ये मुश्किलें पैदा कर सकता है।


नारियल
नारियल खाने में इस्तेमाल होने के साथ-साथ आपके घर के लिए भी शुभ होता है। एकाक्षी नारियल को साक्षात लक्ष्मी का भी रूप माना जाता है। कहा जाता है कि इसे घर में रखने से धन का लाभ होता है। साथ ही कई प्रकार की समस्याएं खुद ही घर से दूर हो जाती हैं। इसके अलावा, लाल कपड़े में कुछ लघु नारियलों को लपेटकर तिजोरी में रखने से धन तथा समृद्धि बरकरार रहती है। इसलिए आप नारियल जरूर लाएं अपने घर नए साल के आने से पहले।

Find Out More:

Related Articles: