केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला, मचा बवाल

Raj Harsh
केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह पर एक युवक ने हमला किया है। बता दें कि यह हमला तब हुआ जब गिरिराज सिंह बेगूसराय के बलिया में जनता दरबार से बाहर निकल रहे थे।
बताया जा रहा है कि वारदात के बाद बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने युवक की पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा और कड़ी कर दी। फिलहाल वह बेगुसराय से कहीं और निकल गए।
बताया जा रहा है कि गिरिराज सिंह जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।  इसी दौरान आरोपी मोहम्मद सैफी उनके बारे में अपशब्द कहने लगा था। इसके बाद वहां मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रोका, लेकिन उसने सांसद पर मुक्का चला दिया था। हालांकि, आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया और केंद्रीय मंत्री बाल-बाल बच गए। इस घटना के बाद सांसद और मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
इस हमले पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैंं बेगूसराय की जनता की सेवा के लिए काम करता रहूंगा।  अपने विरोधियों से कहना चाहता हूं कि इस तरह के हमलों से गिरिराज सिंह डरने वाला नहीं है।

 इसी दौरान आरोपी मोहम्मद सैफी उनके बारे में अपशब्द कहने लगा था। इसके बाद वहां मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रोका, लेकिन उसने सांसद पर मुक्का चला दिया था। हालांकि, आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया और केंद्रीय मंत्री बाल-बाल बच गए। इस घटना के बाद सांसद और मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
इस हमले पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैंं बेगूसराय की जनता की सेवा के लिए काम करता रहूंगा।  अपने विरोधियों से कहना चाहता हूं कि इस तरह के हमलों से गिरिराज सिंह डरने वाला नहीं है।

Find Out More:

Related Articles: