सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर फायरिंग

Raj Harsh
सुबह-सुबह बांद्रा स्थित सलमान खान के घर के बाहर गोलियों की आवाज सुनी गई। सुबह 5:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति बाइक पर सवार होकर हवा में गोली चलाकर भाग गया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और तलाश जारी है। सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की पहली मंजिल की बालकनी पर वह अक्सर ईद के मौके पर फैन्स का हाथ हिलाकर अभिवादन करते हैं। बगल की दीवार पर लगे एसी के पास गोली लगने का निशान मिला। क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।
मुंबई पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। पुलिस ने सलमान खान के घर पर सुरक्षा बढ़ा दी है।  दूसरी ओर, बांद्रा पुलिस स्टेशन में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मौके पर डीसीपी भी पहुंच गए हैं। सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले बाइक सवार दोनों आरोपियों की तस्वीरें सामने आईं। पहचान से बचने के लिए दोनों आरोपियों ने हेलमेट पहन रखा है। यह तस्वीर सलमान के घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है।
यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान को धमकी दी गई है। उन्हें कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अपने गुर्गों के जरिए बॉलीवुड सुपरस्टार पर हमला करने का प्लान पहले ही तैयार कर लिया था। बिश्नोई का सबसे अहम मोहरा और गैंगस्टर काला जठेड़ी का गुरु नरेश शेट्टी ही वह शख्स है, जिसे सलमान खान को मारने का प्लान सौंपा गया था।

Find Out More:

Related Articles: