कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया

Kumari Mausami
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को 29 मंत्रियों को शामिल करके अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। शपथ ग्रहण समारोह बेंगलुरु में कर्नाटक राजभवन के ग्लास हाउस में हुआ। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह के लिए मंच पर सीएम बोम्मई भी मौजूद थे। उन्होंने बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद पिछले हफ्ते सीएम पद की शपथ ली थी।

नए कैबिनेट में मंत्रियों में गोविंद करजोल, के.एस. ईश्वरप्पा, आर. अशोक, बी. श्रीरामुलु, वी. सोमन्ना, वी. उमेश कट्टी, एस. अंगारा, जे.सी. मधुस्वामी, अरागा जननेद्र, डॉ. अश्वत्नारायण सी.एन., सी.सी. पाटिल, आनंद सिंह, कोटा श्रीनिवास पुजारी, प्रभु चौहान, मुरुगेश निरानी, शिवराम हेब्बार, एस.टी. सोमशेखर, बी.सी. पाटिल, भैरथी बसावराजू, डॉ के सुधाकर, के गोपालैह, शशिकला जोले, एमटीबी नागराजू, के.सी. नारायण गौड़ा, बी.सी. नागेश, वी. सुनीलकुमार, हलप्पा बसप्पा आचार, शंकर पाटिल मुनेनकोप्पा और मुनिरत्न शामिल है।

बोम्मई ने कहा, इस बार आलाकमान ने कहा है कि कोई डिप्टी सीएम नहीं होगा। उन्होंने कहा, 7 ओबीसी, 3 एससी, 1 एसटी, 7 वोक्कालिगा, 8 लिंगायत, 1 रेड्डी और 1 महिला कैबिनेट का हिस्सा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के छोटे बेटे और राज्य भाजपा उपाध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र को बाहर कर दिया गया है।

येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद पिछले सप्ताह भाजपा विधायक दल के नए नेता के रूप में चुने गए बोम्मई ने 28 जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद बोम्मई ने दो बार दिल्ली का दौरा किया। मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए पिछले कुछ दिनों के दौरान दिल्ली में बोम्मई और केंद्रीय नेताओं के बीच राष्ट्रीय राजधानी में व्यस्त बातचीत हुई।

Find Out More:

Related Articles: