ट्रंप से पूछिए कि असम से 19 लाख लोगों का प्रत्यर्पण संभव है, चिदंबरम का पीएम से सवाल

Singh Anchala

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने सीएए, एनआरसी और एनपीआर को लेकर कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि वह देश की यात्रा पर आने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से पूछें कि क्या असम से 19 लाख लोगों को प्रत्यर्पित करना संभव है।

चिंदबरम ने चेन्नई में सीएए विरोधी एक कार्यक्रम में कहा, ''अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने यहां आने से भी पहले कहा है कि वह सीएए पर सवाल पूछेंगे। यदि छह से 10 लाख लोग प्रभावित होने वाले हैं, तो क्या यात्रा पर आने वाले नेता प्रश्न किए बिना जा पाएंगे?"

उन्होंने कहा कि अधिकतर देशों ने इस पर सवाल उठाने आरंभ कर दिए हैं। चिदंबरम ने आरोप लगाया कि सीएए असम में सात लाख मुसलमानों को बाहर भेजने और 12 लाख हिंदुओं को रखने का ''एक उपकरण" है। उन्होंने कहा कि अन्य देशों ने अवैध प्रवासियों को रोका है, लेकिन किसी ने भी 19 लाख लोगों को प्रत्यर्पित नहीं किया।

उन्होंने कहा, ''किस देश ने 19 लाख लोगों को प्रत्यर्पित किया है? यदि नरेंद्र मोदी को कोई शक है तो वह ट्रम्प से सवाल पूछ सकते हैं और वह जवाब देंगे।" इस कार्यक्रम में जब चिंदबरम सभा को संबोधित कर रहे थे तभी एक बड़ा फ्लैक्स बोर्ड मंच पर गिर गया। बोर्ड मंच पर बैठे लोगों के ठीक पीछे लटका हुआ था। इस दौरान किसी को चोट नहीं आई।

Find Out More:

Related Articles: