जब रिक्शा चालक ने पीएम मोदी को भेजा अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण तो मिला ऐसा जवाब

Kumari Mausami

रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करने वाले डोमरी गांव के मंगल केवट के घर खुशियों का माहौल है। कारण, उन्होंने अपनी बेटी शादी में आने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्यौता भेजा था। तब प्रधानमंत्री तो नहीं आए, लेकिन उनकी तरफ से बधाई संदेश जरूर मंगल केवट को मिला। मंगल की बेटी की शादी 12 फरवरी को थी। आज जब प्रधानमंत्री काशी में हैं। ऐसे में मंगल की पत्नी रेनू ने कहा कि, हम प्रधानमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं बताना चाहते हैं। हालांकि, इस बारे में कोई जानकारी मिल पाई है कि पीएम मोदी मंगल केवट के परिवार से मिलेंगे या नहीं।  

मंगल केवट का डोमरी गांव प्रधानमंत्री के सांसद आदर्श गांव के रुप में चयनित है। मंगल ने बताया, हमनें प्रधानमंत्री को निमंत्रण पत्र भेजा था। दिल्ली स्थित पीएमओ जाकर खुद इसे देकर आया था। आठ फरवरी को हमें प्रधानमंत्री की तरफ से यह बधाई संदेश मिला। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में बेटी और दामाद के उज्जवल भविष्य की कामना की थी। 

मेहमानों को दिखाया पीएम का पत्र
मंगल ने बताया कि, उन्हें उम्मीद नहीं थी कि प्रधानमंत्री मोदी की ओर से कोई प्रतिक्रिया आएगी। प्रधानमंत्री का पत्र का पाकर हम बहुत खुश हैं। उन्होंने विवाह में आए मेहमानों को पीएम की ओर से भेजे गए पत्र को दिखाया था।  

Find Out More:

Related Articles: