कोरोनावायरस पर राहुल गांधी के ट्वीट पर विवाद, जम्मू-कश्मीर को दिखाया पाकिस्तान का हिस्सा

Singh Anchala

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी एक बार फिर अपनी गलती को लेकर ट्रोल हो गए हैं। उन्होंने कोरोनावायरस को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधना चाहा, लेकिन इस हरकत से उनकी ही किरकिरी हो गई।

दरअसल, कोरोनावायरस को लेकर राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया, 'कोरोनावायरस हमारे लोगों और हमारी अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ही गंभीर खतरा है। मेरे हिसाब से सरकार इस खतरे को गंभीरता से नहीं ले रही है। समय पर कदम उठाने की जरूरत है।'

 

यहां तक तो ठीक था, लेकिन उन्होंने इस ट्वीट के साथ भारत का गलत नक्शा शेयर कर दिया। इस नक्शे में जम्मू-कश्मीर के एक हिस्से को पाकिस्तान के हिस्से के रूप में दिखाया गया है। इसे लेकर राहुल गांधी ट्रोल हो गए। 

राहुल के इस ट्वीट के बाद ट्विटर यूजर्स ने राहुल को निशाने पर लेना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद राहुल ने यह ट्वीट डिलीट कर दिया और एक न्यूज स्टोरी के साथ दूसरा ट्वीट किया।
 
 

Find Out More:

Related Articles: