सोशल मीडिया पर बढ़ें पत्नी के फॉलोवर्स तो पति को हुई जलन और फिर उतारा मौत के घाट

Kumari Mausami

जयपुर में एक महिला को सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करने के साथ ही फॉलोअर्स की बढ़ती संख्या की वजह से जान गंवानी पड़ी. दरअसल, पत्नी के फेसबुक पर 6000 से ज्यादा फॉलोअर हो गए थे और वो मोबाइल पर व्यस्त रहने लगी थी. पत्नी की इस आदत से परेशान पति ने साजिश कर पत्नी की हत्या ही कर दी.

घटना जयपुर के आमेर थाना इलाके की है, जहां खून से सना महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के पति अयाज अहमद को गिरफ्तार किया है.

मामले का खुलासा करते हुए एडिश्नल पुलिस कमिश्नर क्राइम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि दिल्ली हाई-वे स्थित माता के मंदिर के पास सड़क किनारे महिला का खून से सना शव मिला था. पास में ही महिला की स्कूटी और  हेलमेट भी मिला था जिससे उसकी पहचान हुई.

पहचान छिपाने के लिए कुचला सिर

पुलिस के मुताबिक महिला की हत्या के बाद उसकी पहचान छिपाने के इरादे से पत्थर से सिर को कुचला गया था. शव की शिनाख्त जयसिंहपुरा खोर निवासी नैना उर्फ रेशमा मंगलानी के तौर पर हुई.

पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो परिजनों ने महिला के पति पर ही संदेह जाहिर किया. दो साल पहले ही दोनों ने गाजियाबाद में जाकर आर्य समाज में शादी की थी. बाद में फैयाज के कहने पर रेशमा ने निकाह भी किया.


दोनों का 3 महीने का बेटा भी है. पुलिस की मानें तो आरोपी अयाज अहमद अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था. शादी के बाद से ही दोनों में विवाद चल रहा था और रेशमा पिछले 1 साल से अपने पति से अलग रह रही थी.

पति हत्या के इरादे से सुलह के बहाने उसे ले गया. पहले तो दोनों ने शराब पी और फिर उसके बाद उसने सर कुचल कर पत्नी की हत्या कर दी.

रेशमा सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती थी. उसके फॉलोअर्स भी काफी संख्या में बढ़ रहे थे. ऐसे में आरोपी पति अपनी पत्नी पर शक करता था, जिसके कारण इस वारदात को अंजाम दिया.

Find Out More:

Related Articles: