झारखंड: सीएम पद के लिए शपथ लेते ही हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

Kumari Mausami

झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन एक्शन मोड में आ गए हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने रविवार दोपहर दो बजे झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और महज तीन घंटे में कैबिनेट की अहम बैठक बुला ली.

 

 

हेमंत सोरेन कैबिनेट की अहम बैठक आज शाम 5 बजे बुलाई गई है. राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है. हेमंत सोरेन कैबिनेट की इस बैठक के बाद पहले की तरह कैबिनेट सचिव प्रेस ब्रीफिंग करेंगे और कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी देंगे.

 

 


हेमंत सोरेन के शपथग्रहण समारोह का आयोजन रांची के मोरहाबादी मैदान किया गया. इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, शरद यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव समेत अन्य दिग्गज मौजूद रहे. हेमंत सोरेन के शपथग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी पहुंचे.

 

 

इसके अलावा सीपीएम नेता सीताराम येचुरी, सीपीआई महासचिव डी. राजा, डीएमके प्रमुख एम. के. स्टालिन, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी हेमंत सोरेन के शपथग्रहण समारोह में शामिल रहे.

Find Out More:

Related Articles: