अबु बक्र अल-बगदादी का यूं हुआ था खात्मा, US आर्मी ने जारी किया वीडियो
अमेरिकी सेना ने बगदादी को उसके ठिकाने में घेर लिया था। बगदादी ने सुसाइड वेस्ट में धमाका कर अपनी और अपने कई साथियों की जान ले ली। बगदादी के लाश के टुकड़ों को अमेरिकी सेना ने समुद्र में दफनाया। बगदादी को कहां और कब दफनाया गया, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
कौन था अबु बक्र अल-बगदादी?
लादेन के बाद से बगदादी दुनिया का मोस्ट वांटेड आतंकी था। इराक और सीरिया में तथाकथित ‘खलीफा’ की घोषणा करने और दुनिया भर में पवित्र युद्ध के नाम पर खूनखराबा करने का वह दोषी था। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) का मुखिया अपनी मौत के समय 48 वर्ष का था, उसने धर्म के नाम पर हजारों नागरिकों की हत्या करवाई।
क्रूर दंड के जरिए आतंकी संगठन आईएस ने क्षेत्र में अपना शासन लागू किया, जो इस्लाम की शुरुआती व्याख्याओं से प्रेरित मध्ययुगीन रीति-रिवाजों पर आधारित था। आतंकी बगदादी के शासनकाल को विशेष रूप से बर्बर तरीकों के लिए याद किया जाएगा, जिसमें युद्ध, भयावहता, यातनाओं और फांसी के पेशेवर वीडियो शामिल हैं।