प्रियंका चतुर्वेदी को ट्विटर पर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR

Singh Anchala

नयी दिल्ली। कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ शिवसेना का दामन थामने वाली प्रियंका चतुर्वेदी को ट्विटर पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। मालूम हो कि आशिष नाम के ट्विटर हैंडल से नेता प्रियंका चतुर्वेदी और शिवसेना कॉर्पोरेटर शीतल महात्रे को अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।


इस धमकी का विरोध करते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने शीतल महात्रे और शिवसेना युवा सेना कमेटी के सदस्य राहुल कनल की मदद से पुलिस में शिकायत कर FIR दर्ज कराई। प्रियंका ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर शिवसेना के नेता और पुलिस का FIR दर्ज करने को लेकर धन्यवाद दिया।


प्रियंका ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ही उनको धमकी देने वाले शख्स का स्क्रीन शॉट शेयर किया था। जिसमें वह अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए शिवसेना की दोनों नेताओं को जान से मारने की धमकी दे रहा था। इस पर प्रियंका का कहना था कि वह असहमति सहन कर सकती हैं, लेकिन धमकी नहीं।



Find Out More:

Related Articles: