बालाकोट एयर स्ट्राइक का वीडियो जारी : देखें कैसे Indian Air Force ने आतंकी ठिकानों को किया था नेस्तनाबूद
नयी दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर एयर स्ट्राइक कर CRPF के जवानों के शाहदत का बदला लिया था। वायुसेना की इस एयर स्ट्राइक से पूरा पाकिस्तान कांप उठा था और आतंकी खौफ से बिलों में दुबकर बैठ गए थे। भारतीय वायुसेना ने बालाकोट एयर स्ट्राइक का वह वीडियो जारी कर दिया है। इस वीडियो में एयरस्ट्राइक की पूरी प्रक्रिया को दिखाया गया है। एयर चीफ मार्शल केश कुमार सिंह भदौरिया ने बालाकोट एयर स्ट्राइक का एक प्रमोशनल वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जारी किया।
वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविर पर निशाना बनाकर हमला किया था। इसे सीमापार से होने वाले आतंकवाद पर रोक लगाने के लिए भारत के रुख में बड़े बदलाव की तरह देखा गया।
दरअसल, 26 फरवरी 2019 को 12 मिराज फाइटर जेट विमानों ने अलग-अलग हवाई ठिकानों से उड़ान भरने के बाद पाकिस्तानी एयर स्पेस को पार किया और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बालाकोट शहर में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविर पर हमला किया था।
पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायुसेना (IAF) द्वारा किए गए एयर स्ट्राइक का कोड नेम 'ऑपरेशन बंदर' रखा गया था। POK में घुसकर वायु सेना के विंग कमांडर अमित रंजन, स्क्वाड्रन लीडर राहुल बसोया, पंकज भुजडे, बीकेएन रेड्डी, शशांक सिंह ने आतंकवादियों के ठिकानों को जमीदोज कर दिया था।