जल्दी निपटा लें सारे काम, 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

Kumari Mausami

अक्टूबर महीने में 11 दिन बैंकों का कामकाज बंद रहेगा. दरअसल, अक्टूबर महीने में गांधी जयंती, राम नवमी, दशहरा, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैय्या दूज त्यौहार पड़ रहे हैं, जिसके चलते बैंकों की 11 दिन छुट्टी रहेगी यानी अक्टूबर महीने में सिर्फ 21 दिन ही बैंक खुलेंगे.



अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम अटका हुआ है, तो इन छुट्टियों को देखते हुए आप समय पर अपना काम निपटा लेंगे. वरना आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. अक्टूबर महीने की पहली छुट्टी 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती को पड़ेगी, जबकि आखिरी छुट्टी 29 अक्टूबर को भैय्या दूज की रहेगी.



अक्टूबर महीने में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

- 2 अक्टूबर को गांधी जयंती हैं, जिसके चलते बैंक के कामकाज नहीं होंगे.

- 6 अक्टूबर को रविवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे.

- 7 अक्टूबर को राम नवमी होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे.

- 8 अक्टूबर को दशहरा है. इस दिन भी बैंकों की छुट्टी रहेगी.

- 12 अक्टूबर को महीने का दूसरा शनिवार होगा, जिसके चलते बैंक बंद रहेंगे.

- 13 अक्टूबर और 20 अक्टूबर को रविवार होने के चलते बैंकों की छु्ट्टी होगी.

- 26 अक्टूबर को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे.

- 27 अक्टूबर को रविवार और दिवाली है. लिहाजा 27 अक्टूबर को भी बैंकों की छुट्टी रहेगी.

- 28 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा के कारण बैंक नहीं खुलेंगे.

- 29 अक्टूबर को भैय्या दूज का त्यौहार मनाया जाएगा, जिसके चलते बैंकों का कामकाज बंद रहेगा.

Find Out More:

Related Articles: