आतंकी हमले की खुफिया सूचना के बाद अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Singh Anchala

अयोध्या। आतंकी हमले की खुफिया सूचनाओं के बाद अयोध्या में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के कार्यालय ने बरेली, कानपुर और प्रयागराज क्षेत्रों के अतिरिक्त निदेशक जनरलों (एडीजी) से 100 कांस्टेबलों की पहचान करने के लिए कहा है, जो 'सुयोग्य, ईमानदार और स्वच्छ छवि वाले' हों।


अयोध्या के प्रमुख इलाकों में पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है। अयोध्या के होटल और धर्मशाला में लगातार चेकिंग की जा रही है और हर आने जाने वाले आगंतुक का ब्यौरा मांगा जा रहा है। शुक्रवार को भी अयोध्या में सुरक्षा के बेहद कड़े प्रबंध रहे और हर आने जाने वाले व्यक्ति की जांच पड़ताल की गई।


डीजीपी कार्यालय ने एडीजी से यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि चयनित पुलिसकर्मी अयोध्या के निवासी न हों। ये कांस्टेबल आगामी एक साल तक अयोध्या में प्रमुख मंदिरों के आसपास तैनात रहेंगे।


आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले को लेकर प्रतिदिन हो रही सुनवाई के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाया जा रहा है। इसके साथ ही कश्मीर में अनुच्छेद 370 को रद्द करने को लेकर पाकिस्तान और आतंकी संगठनों से बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए भी यह फैसला लिया गया है।


Find Out More:

Related Articles: