पाकिस्तान ने LoC पर जैश आतंकियों के साथ तैनात किए 100 कमांडो
कश्मीर। अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर मुद्दे पर अलग-थलग पड़ा पाकिस्तान अब अं नियंत्रण रेखा पर भारतीय जवानों पर हमले की बड़ी साजिश रच रहा है। इसके तहत पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर जैश आतंकियों के साथ 100 स्पेशल सर्विस ग्रुप (एसएसजी) के कमांडो तैनात किए हैं। ये टीम कुख्यात बैट की तरह क्रूर तरीके से हमला करने में माहिर है।
वहीं भारतीय सेना दुश्मन की इन हरकतों पर पैनी नजर रख रही है। सेना के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना के कमांडोज के साथ जैश और दूसरे आतंकी संगठनों के प्रशिक्षित आतंकी भी हैं।
पाकिस्तानी कमांडो सीमा पर लगातार गोलीबारी कर रहे हैं लेकिन भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में उनको अब तक काफी नुकसान हुआ है। सेना ने सर क्रीक रेखा के आसपास भी पाकिस्तानी कमांडोज की हरकतों को देखा किया है। इस क्षेत्र पर भी निगरानी रखी जा रही है।