गिरिराज का नया नारा, 'जय कश्मीर, जय भारत, अबकी बार उस पार'

Singh Anchala

पटना। जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से ही पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को लेकर बयानबाजी का दौर प्रारंभ हो गया है। इस बीच केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 'फायर ब्रांड' नेता गिरिराज सिंह ने इशारों ही इशारों में कश्मीर के उस पार जाने की बात की है। पाकिस्तान को लेकर अक्सर बयान देने वालों में शुमार गिरिराज ने मंगलवार को एक ट्वीट कर नया नारा दिया है। उन्होंने लिखा, "जय कश्मीर, जय भारत, अबकी बार उस पार।" 


इस ट्वीट को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर की बात कर रहे हैं। 


इसके पहले भी गिरिराज सिंह ने अनुच्छेद 370 के खत्म होने पर खुशी जताई थी और कहा था कि पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर को देश में शामिल करने के बाद ही अखंड भारत का सपना पूरा होगा।


 उल्लेखनीय है कि इससे पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि अगर पाकिस्तान से बातचीत होगी तो केवल पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर पर होगी। 


Find Out More:

Related Articles: