दिग्विजय सिंह बोले- आर्टिकल 370 को हटाकर देश को मुश्किल में डाला
नयी दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा की धारा 370 हटाए जाने और उसे दो भागों में विभाजित करने के फैसले से कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह निराश हैं। दिग्विजय सिंह ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाए जाने के बाद मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर से आर्टिकिल 370 को बिना यहां की जनता की राय लिए हटाया गया है।
आर्टिकल 370 को हटाए जाने से पहले यहां के लोगों की राय नहीं ली गई और ना ही उनसे किसी भी तरह का संवाद किया गया। इसकी वजह से काफी मुश्किल बढ़ सकती है।