मैन वर्सेस वाइल्ड : 18 साल में यह मेरी पहली छुट्टी - पीएम मोदी

Singh Anchala

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बेयर ग्रिल्स के साथ उनके मशहूर शो मैन वर्सेस वाइल्ड में नजर आए। इस दौरान दोनों के बीच दिलचस्प बातें हुईं। यहां आपको बता रहे हैं कि बेयर ने पीएम से किस तरह के सवाल किए और मोदी ने किस अंदाज में उनके जवाब दिए। 



शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स ने प्रधानमंत्री के बचपन के बारे में जानना चाहा, इस पर पीएम मोदी ने बताया कि वे गुजरात में अपने माता-पिता समेत पूरे परिवार के साथ रहते थे। उनका बचपन गरीबी में बीता।



पीएम मोदी ने कहा कि मेरा फोकस हमेशा विकास पर रहा है। अगर आप इसे वैकेशन ट्रिप मानते हैं तो 18 साल में यह मेरी पहली छुट्टी है। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में फिल्माए गए इस शो में मोदी ने ग्रिल्स से पूछा- आप पहले भारत कब आए थे? ग्रिल्स ने कहा- मैं जब 18 साल का था, तब भारत आया था। मोदी ने ग्रिल्स को बताया कि वे पिताजी की चाय की दुकान में उनका हाथ बंटाते थे। उसके बाद स्कूल जाते थे।



शो के दौरान प्रधानमंत्री ने बीयर ग्रिल्स से पूछा कि आप भारत कब आए थे, तो ग्रिल्स ने बताया- जब मैं 18 साल का था, तब भारत आया था। मोदी ने ग्रिल्स बताया कि वे पिताजी की चाय की दुकान में उनका हाथ बंटाते थे। उसके बाद स्कूल जाते थे। 



ग्रिल्स ने मोदी को बताया कि जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क बाघ का बहुत बड़ा आवास है। यहां बहुत सारे बाघ हैं। उन्होंने मोदी को सुरक्षा के लिए हथियार के तौर पर भाला दिया। ग्रिल्स ने कहा- आप भारत के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। आप प्रधानमंत्री हैं। आपकी सुरक्षा का ध्यान रखना मेरा काम है। मोदी ने जवाब दिया कि मारना मेरे संस्कार में नहीं है। इंसान की सुरक्षा ऊपरवाला करता है। मोदी ने कहा- आप के कहने पर मैं यह भाला रख लेता हूं।









Find Out More:

Related Articles: