नयी दिल्ली। धारा 370 हटने के बाद पाकिस्तान में बौखलाहट है। एक तरफा कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान ने कूटनीतिक रिश्तों, व्यापारिक संबंधों के साथ साथ समझौता एक्सप्रेस के संचालन को बंद कर दिया है। इसके साथ ही उसने कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में उठाने का भी फैसला किया है। लेकिन अमेरिका ने साफ कर दिया है कि कश्मीर मुद्दे पर वो अपनी पुरानी नीति पर कायम है। जम्मू कश्मीर मुद्दे पर अमेरिका की ओर देख रहे पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी है। अमेरिका ने इस मुद्दे पर किसी भी तरह के हस्तक्षेप से साफ इंकार कर दिया। अमेरिका के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मोर्गन ऑर्टागस ने कहा कि यह मुद्दा भारत-पाकिस्तान के बीच ही सुलझाया जाना चाहिए। इस मसले में किसी तीसरी पक्ष को हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं है।
भारत और पाकिस्तान से हमारी काफी बातचीत होती है। हाल ही में प्रधानमंत्री इमरान खान यहां आए थे, उन्होंने ना सिर्फ कश्मीर बल्कि तमाम मुद्दों पर बात की। जिस पर हम करीब से नजर बनाए हुए हैं।आपको बता दें कि अमेरिका के विदेश सचिव माइकल पोंपियो की हाल ही में भारत के विदेश मंत्री से मुलाकात हुई थी। इस दौरान उन्होंने साफ कर दिया था कि कश्मीर मुद्दे पर कोई भी बात सिर्फ भारत और पाकिस्तान के बीच होगी।
Find Out More: