गैर हिंदू एंकर देख पैनलिस्ट ने मूंदीं आंखें, लोग जाहिर कर रहे हैं विरोध

Kumari Mausami
सोशल मीडिया में एक न्यूज चैनल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पैनलिस्ट ने सामने गैर हिंदू एंकर को देखकर अपनी आंखें अपनी दोनों हथेलियों से ढंक लीं। वायरल हो रहे यह वीडियो क्लिप एक चैनल की चर्चा के दौरान की है। दरअसल, राइट-विंग संगठन 'हम हिंदू' के फाउंडर पंडित अजय गौतम ने न्यूज 24 चैनल पर लाइट चैट शो के दौरान एक मुस्लिम एंकर को देखने से मना कर दिया। 


पंडित अजय गौतम ने ऐसा उस वक्त किया जब एकंर संदीप चौधरी अगले शो की बात करते हुए मुस्लिम एंकर से कहा कि अजय गौतम तुम्हें नहीं देखेंगे क्योंकि तुम्हारा नाम 'खालिद' है। 


बता दें कि, न्यूज 24 चैनल के एंकर मानक गुप्ता ने इसका एक क्लिप भी शेयर किया है, जिसे देखने के बाद लोग द्वारा काफी विरोध जताया जा रहा है। लोगों ने लिखा है कि ये कैसा न्यू इंडिया है जहां एक शख्स दूसरे को सिर्फ इसलिए देखने को तैयार नहीं है क्योंकि वो मुसलमान है। हालांकि कई सोशल मीडिया यूजर्स ने न्यूज 24 चैनल की भी आलोचना की है। यूजर्स का कहना है कि चैनल ने टीआरपी के लिए पहले हिंदू नेता को बुलाया और फिर अपने एंकर की बेइज्जती कराई। 


वहीं बीएजी नेटवर्क की चेयरपर्सन और एमडी अनुराधा प्रसाद ने ट्विटर पर लिखा, 'न्यूज 24 अजय गौतम का बर्ताव देखकर शॉक्ड है। हमने तय किया है कि अजय गौतम को दोबारा कभी स्टडियो में नहीं बुलाया जाएगा। 'वहीं इस घटना के बाद ‘न्यूज 24’ ने अब अजय गौतम को अपने स्टूडियो में ना बुलाने का फैसला किया है।


.


News24 के एंकर Saud Md. Khalid को देखकर अजय गौतम ने अपना मूंह छुपाया...(link: https://youtu.be/_jl_EVG26F0  ) @sandeep_news24 @maulanadehlavi @ashutosh83B @saud_smk @manakgupta @sakshijoshii




Find Out More:

Related Articles: