पाक सेना ने एयर स्ट्राइक से जुड़ा फर्जी वीडियो पोस्ट किया, झूठ पकड़े जाने पर गलती स्वीकारी
वीडियो में दावा किया गया है कि एयर स्ट्राइक के एक दिन बाद 27 फरवरी को एयर मार्शल कीलोर भारत और पाक के लड़ाकू विमानों के बीच हुई डॉगफाइट के दौरान भारतीय वायुसेना की विफलता के बारे में बात कर रहे थे। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स ने तत्काल पाकिस्तान को बेपर्दा कर दिया। उन्होंने बताया कि यह वीडियो 2015 में रिकॉर्ड किया गया था जो कि बालाकोट से लगभग चार साल पहले का है। यह वीडियो यूट्यूब पर 9 अगस्त, 2015 को वाइल्डरनेस फिल्म्स इंडिया द्वारा अपलोड किया गया था। जिसमें कीलोर 1962 और 1965 की लड़ाई पर चर्चा कर रहे थे।
यूजर्स ने लिखा- गफूर कल चांद पर पहुंचने का भी दावा कर देंगेगफूर द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में दाईं तरफ एक विमान की फुटेज दिखाई दे रही है। दावा किया जा रहा है कि यह विमान विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान का है। हालांकि, भारतीय सेना ने कहा था कि एफ-16 को मार गिराने के दौरान पीओके में उसका एक विमान क्रैश हो गया था। एक अन्य यूजर्स ने लिखा- गफूर कल यह दावा करेंगे कि वह चांद पर पहुंच गए हैं।
गफूर ने माना- वीडियो छेड़छाड़ कर तैयार किया गया थासोशल मीडिया में झूठ बेपर्दा होने पर गफूर ने एक अन्य ट्वीट कर यह स्वीकार किया कि उनके द्वारा साझा की गई कीलोर की वीडियो क्लिप छेड़छाड़ कर तैयार की गई थी। हालांकि, डीजी आईएसपीआर ने औपचारिक तौर पर माफी नहीं मांगी और इस वीडियो को नहीं हटाया है।