आजम खान के विवादित बोल, जया बोलीं- बाहर करो
नयी दिल्ली। लोकसभा में तीन तलाक बिल पर चर्चा के दौरान सदन की अध्यक्षता कर रहीं रमा देवी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले रामपुर के सांसद और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान चौतरफा घिर गए हैं। कभी आजम खान के साथ रहीं और अब उनकी कट्टर प्रतिद्वंद्वी बीजेपी नेता जया प्रदा ने बदजुबानी को उनकी आदत बताते हुए सदस्यता रद्द करने की मांग की है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान आजम ने जय प्रदा पर भी अश्लील टिप्पणी की थी।
जया प्रदा ने आजम से माफी की मांग करते हुए कहा कि जो सदन की गरिमा नहीं रख सकता है, उसे सदन में रहने का हक नहीं है। उनकी सदस्यता रद्द। इनकी यह आदत है। पब्लिसिटी में रहने के लिए वह इस तरह की बात करते हैं। रमा देवी महिला हैं और बुजुर्ग हैं उनके लिए इस तरह की बात करने की हिम्मत कैसे हुई। लोकसभा स्पीकर के लिए आप इस तरह की बात करते हो आप सांसद हो या रोमांटिक रोमियो।'