तेलंगाना के सीएम KCR का बड़ा एलान
हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने अपने पैतृक गांव चिंतामडाका के सभी परिवारों को 10-10 लाख रुपये देने की घोषणा की है। सोमवार को अपने एक घोषणा में राव ने कहा कि गांव में रहने वाले सभी परिवारों को 10-10 लाख रुपये दिए जाएंगे। केसीआर ने साफ किया कि इस पैसे ग्रामीण कुछ भी खरीद सकते हैं।
अपने पैतृक गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैं यह घोषणा करता हूं कि यहां प्रत्येक परिवार को सरकार की तरफ से 10 लाख रुपये मिलेंगे। इन पैसों का इस्तेमाल आप कुछ भी खरीदने में कर सकते हैं।'