नितीश ने क्या कहा खुद पर लगे आलोचनाओ पर?

Divakar Priyanka

बिहार आरजेडी सत्तारूढ़ महागठबंधन के सहयोगी दल के कुछ नेताओं की तरफ से की जा रही टिपन्नियो को दरकिनार करते हुए नीतीश कुमार, बिहार के मुख्यमंत्री ने रविवार को कहा कि "वह इस बात की परवाह नहीं करते कि 'दूसरे' क्या कह रहे हैं|" नीतीश ने पटना में कहा, "बिहार की जनता ने मुझे जनादेश दिया है और मैं उसी के अनुसार काम कर रहा हूं| दूसरे लोग मेरे बारे में क्या कहते हैं, मैं इस पर ध्यान नहीं देता|" 

स्पष्ट है कि जेल से बाहर आने के 24 घंटे के अंदर आरजेडी के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन और बहाबुली नेता  ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा| सिवान पहुंचने के बाद शहाबुद्दीन ने कहा कि "नीतीश जनता के नेता नहीं हैं, वो गठबंधन की वजह से मुख्यमंत्री बने हैं, जैसे मधु कोड़ा बने थे|" शहाबुद्दीन ने इससे पहले शनिवार को जेल से छूटने पर नीतीश कुमार के बारे में कहा था कि वह 'परिस्थितिवश मुख्यमंत्री' हैं| शहाबुद्दीन ने कहा था कि मेरे नेता लालू ही हैं| 

रघुवंश प्रसाद सिंह, आरजेडी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भी कहा है कि "वह नीतीश को मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में नहीं थे, लेकिन महागठबंधन के फैसले को मानना पड़ा|" रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा, "लालू प्रसाद हमारे नेता हैं और हम उनको मुख्यमंत्री देखना चाहते थे| जब महागठबंधन बना तो इसके नेताओं ने फैसला किया कि नीतीश कुमार उनके नेता होंगे| मैं इससे सहमत नहीं था, लेकिन इस फैसले को माना|"  

नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू, लालू की पार्टी आरजेडी और कांग्रेस ने पिछले साल बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन बनाकर विधानसभा चुनाव लड़ा था और नीतीश कुमार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने में सफल रहे| नीतीश और लालू वैसे तो सार्वजनिक तौर पर जाहिर करते रहे हैं कि उनके बीच अच्छे संबंध हैं, लेकिन दोनों दलों के भीतर बीच-बीच में आपसी विरोध के स्वर भी सुनाई देते रहे हैं|   



Find Out More:

Related Articles: