मोदी ने बीजेपी मुख्यमंत्रियों के साथ बनाया एजेंडा

Divakar Priyanka
हालही में हुई बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में चर्चा हुई है कि पार्टी गरीबों का दिल जीतेगी और 'गरीब कल्याण योजना' को अंतिम रूप देने के लिए एक समिति के गठन का भी फैसला किया गया| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बैठक में अपनी पार्टी के मुख्यमंत्रियों से कहा कि वे केंद्र की स्कीमो के क्रियान्वयन के संदर्भ में अपने राज्यों को आदर्श बनाने के लिए 'मिशन मुद्रा' में काम करें|          
शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विपय सहश्रबुद्धे गरीब कल्याण के लिए तैयारी करेंगे| बीजेपी के इस एजेंडे में राज्यों के लिए कुछ समान लक्ष्य तय किए जाएंगे| इस एक दिवसीय मुख्यमंत्रियो की बैठक में गरीबों और किसानों के कल्याण, महिला सशक्तीकरण, युवा एवं रोजगार सहित छह विषयों पर विचार-विमर्श किया गया| 
इन क्षेत्रों से संयोजित सारी स्कीमें पीएम मोदी ने चर्चा में शामिल की| चौहान ने बैठक के बाद कहा, "प्रधानमंत्री ने हमसे कहा है कि हम मिशन मुद्रा में काम करें, एक साथ कई काम हाथ में लें और कोई कोताही नहीं बरतें| इसके बाद हम तेजी से विकास कर सकते हैं|"  जब विपक्ष बीजेपी और उसकी सरकारों पर दलितों और अल्पसंख्यकों से संबंधित मुद्दों को लेकर हमले कर रहा है तो उस समय पार्टी का मानना है कि कल्याणकारी योजनाओं पर जोर देने से वह विपरीत राजनीतिक परिणाम से बच सकती है|
 मोदी ने यह भी कहा कि "रियो ओलिंपिक में महिलाओं द्वारा दो पदक जीतना महिला सशक्तीकरण को दर्शाता है|" उन्होंने कहा, "हमारी बेटियों ने साबित किया है कि वे कितना सक्षम हैं|"


Find Out More:

Related Articles: