काम न करने वालों पर नज़र रखो- नरेंद्र मोदी

Divakar Priyanka
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्रीने बीजेपी के कोर ग्रुप के सदस्यों को सरकार के काम में जो ध्यान ना दे उन पर कड़ी नज़र रखने को कहा है और उनकी कोशिशों को नाकाम करने को कहा है| मोदी ने कहा है कि "इसके लिए जरूरी है कि निष्पक्ष लोगों से संपर्क साधा जाए और विरोधियों के दुष्प्रचार का पर्दाफाश हो|" बीजेपी को कोर ग्रुप सदस्यों की बैठक मंगलवार शाम को हुई और प्रधानमंत्री मोदी ने अपने समापन भाषण में एक उदहारण देकर अपनी बात समझाई| 
उन्होंने कहा कि "जब आप किसी कमरे में बैठ कर शांत चित्त से कोई पुस्तक पढ़ रहे हैं तब अगर कमरे में कोई गतिविधि हो तो इससे ध्यान भटकता है| ठीक वैसे ही सरकार जब गरीब कल्याण की योजनाओं में अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर रही है तब विरोधी एक के बाद एक ऐसी हरकतें कर सरकार का ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं|"  उन्होंने कहा कि "ऐसी कई ताकतें हैं, जो नहीं चाहती हैं कि देश आगे बढ़े और वह इस तरह की कोशिशों में जुटे हैं|" 
पार्टी नेताओं से पीएम मोदी ने कहा कि "चुनाव लड़ने का तरीका अब बदल रहा है| पारंपरिक ढंग से चुनाव लड़ने के दिन लद चुके हैं| ब चुनाव लड़ने में सोशल मीडिया, नई तकनीकें, विज्ञापन उद्योग से जुड़े प्रोफेशनल्स, इवेंट मैनेजमेंट और पब्लिक रिलेशन्स का इस्तेमाल करना होगा|" उन्होंने कहा कि "बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजूबत करने और संगठन को पैना करने के साथ ही चुनाव लड़ने के नए तरीकों का भी इस्तेमाल करना होगा|"     
बीजेपी नेताओं के मुताबिक, उदहारण देकर पीएम ने कहा कि भविष्य में  हो सकता है की चुनाव के लिए नारा गढ़ने में भी प्रोफेशनल्स की मदद लेनी पड़े और पार्टी इन सब के लिए तैयार होनी चाहिए| सोशल मीडिया पर एक प्रजेंटेशन भी बैठक में दिया गया| पार्टी नेताओं से कहा गया कि वे सोशल मीडिया का बेहतर इस्तेमाल करें| समझाया गया कि कैसे  2019 में अगले लोकसभा चुनाव के समय देश की अस्सी फीसदी से भी अधिक आबादी की पहुंच इंटरनेट तक होगी और स्मार्ट फोन के जरिए वे जुड़े रहेंगे| अपने सन्देश को नीचे तक पहुंचाने के लिए बीजेपी को इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना चाहिए|           


Find Out More:

Related Articles: