विराट कोहली और बच्चों के साथ लंदन जाने की अफवाहों के बीच अनुष्का शर्मा का क्रिप्टिक पोस्ट

Raj Harsh
T20 वर्ल्डकप के बाद अनुष्का ने विराट के तारीफों के पुल बांधे थे। ये पोस्ट काफी चर्चा में रहा था, लेकिन अब अनुष्का ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के कुछ दिन बाद ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट किया है जिसके बाद से लोग ऐसे कयास लगा रहे हैं कि अनुष्का विराट के साथ परमॉनेंटली लंदन शिफ्ट हो गई हैं।
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के लंदन शिफ्ट होने की अटकलें काफी तेज हो गई हैं. जब से विराट ने क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।
अनुष्का ने ताजे फलों से भरी एक ट्रे की तस्वीर इंस्टा पर शेयर की। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि उनका ब्रेकफास्ट बेहद हेल्दी था। उन्होंने अपने पति विराट और बच्चों संग ताजी स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी और चेरी का आनंद लिया।
अनुष्का शर्मा इन फलों की ट्रे के बीच में दिल वाली इमोजी शेयर किया है। अनुष्का की यह पोस्ट विराट के लंदन पहुंचने के बाद आई है। विराट के एक फैन ने उन्हें लंदन के एयरपोर्ट पर देखा और उनकी एक तस्वीर शेयर कर करते हुए उनके लंदन पहुंचने का अपडेट दिया था। फैन के फोटो शेयर करने के बाद अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने ब्रेकफास्ट की तस्वीर शेयर की। अनुष्का की पोस्ट को लेकर नेटिजन्स ये अंदाजा लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस ने ताजे फलों से अपने पति विराट का स्वागत किया है।
कपल के लंदन शिफ्ट होने के बीच कहा जा रहा कि दोनों अपने बच्चों को लाइम लाइट से दूर रखना चाहते हैं। इसके साथ ही वे आम इंसान की तरह अपनी लाइफ जीना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि ऐसी जिंदगी केवल लंदन में संभव है।

Find Out More:

Related Articles: