अपने बयान में ड्रग के आरोपों से दीया मिर्जा ने किया इनकार
हालांकि, उसके खरीद, नशीले पदार्थों के सेवन के आरोपों का जवाब देते हुए, 38 वर्षीय स्टार ने अपने खिलाफ आरोपों से इनकार करते हुए एक बयान दिया।
दीया मिर्जा ने कहा, ''मैं इस खबर को सिरे से खारिज करती हूं. क्योंकि यह गलत, निराधार और गलत इरादों के साथ किया जा रहा है. '' उन्होंने कहा कि इस तरह की तुच्छ रिपोर्टिंग से मेरी प्रतिष्ठा पर सीधा प्रभाव पड़ता है. मेरे करियर को नुकसान पहुंचा रहा है, जो मैंने सालों की मेहनत से बनाया है.
उन्होंने कहा, ''मैंने अपने जीवन में कभी भी न तो ड्रग्स खरीदी है और न ही इसका सेवन किया है. मैं कानूनी रास्ता अपनाऊंगी. मेरे साथ खड़े लोगों का धन्यवाद.''
एनसीबी सूत्रों के मुताबिक, अभिनेत्री दीया मिर्जा का नाम ड्रग्स केस में आया है. ड्रग्स पैडलर अनुज केशवानी ने दीया मिर्जा का नाम लिया है. सूत्रों के मुताबिक, केशवानी ने बताया कि दीया की मैनेजर ड्रग्स खरीदती थी, इसके सबूत भी दिये हैं. अब इस मामले में एनसीबी जल्द ही दीया मिर्जा को पूछताछ के लिए समन भेज सकती है.