टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर आया चौकाने वाला शो, देखकर घूम जाएगा दिमाग

Singh Anchala

आप सभी को बता दें कि हाल ही में टीआरपी लिस्ट सामने आई है जो चौकाने वाली है। जी हाँ, बार्क टीआरपी रेटिंग लिस्ट आज सामने आ गई है और पिछले हफ्ते की तरह इस बार भी टीवी का सबसे पसंदीदा सीरियल 'कुंडली भाग्य' पहले स्थान पर रहा है। इसी के साथ टॉप में 2 सीरियलों ने धमाकेदार एंट्री मारी है जो आप देख सकते हैं। 


कुंडली भाग्य- इस बार भी पिछले हफ्ते की तरह शो कुंडली भाग्य टीआरपी रेटिंग लिस्ट में नंबर-1 पर है।

नागिन- भाग्य का जहरीला खेल - टीवी की मशहूर निर्माता और निर्देशक एकता कपूर का फेमस सीरियल नागिन- भाग्य का जहरीला खेल इस बार नम्बर दो पर है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है - टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इस हफ्ते टॉप 5 में शामिल होकर तीसरे नंबर पर आ गया है।

कुमकुम भाग्य - सृति झा और शब्बीर आहुवालिया का यह शो इस बार टीआरपी रेटिंग लिस्ट में चौथे नंबर पर है।


छोटी सरदारिनी - निम्रत कौर अहलूवालिया और अविनेश रेखी का यह शो छठवें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में पांचवे स्थान पर है।

बिग बॉस 13 - सलमान खान का बेहतरीन शो बिग बॉस 13 खत्म होते हुए भी टीआरपी रेटिंग लिस्ट में नम्बर 6 पर रहा है।


तारक मेहता का उल्टा चश्मा - टीवी का मशहूर कॉमेडी शो इस हफ्ते 7वें नम्बर पर रहा है।

द कपिल शर्मा शो - मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का यह शो टीआरपी रेटिंग लिस्ट में नंबर 8 पर है।


इंडियन आइडल 11 - टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' का 11वां सीजन टीआरपी रेटिंग लिस्ट में 9वें स्थान पर है।

ये रिश्ते हैं प्यार के - यह शो इस हफ्ते टीआरपी रेटिंग लिस्ट में 10वें पायदान पर है।

Find Out More:

Related Articles: