‘वॉट इज योर मोबाइल नंबर?’ Sunny Leone से कबीर बेदी ने मांग लिया पर्सनल फोन नंबर, एक्ट्रेस ने ऐसे छुड़ाया पीछा?

Kumar Gourav

सनी लियोनी डब्बू रतनानी के कैलेंडर 2020 लॉन्च में गई थीं। यहां और भी कई बड़ी हस्तियां लॉन्च पर नजर आईं। इनमें कबीर बेदी भी एक थे। गॉसिप गलियारे में खबर है कि इस बीच कबीर बेदी सनी लियोनी के साथ कॉन्वर्जेशन करते नजर आए थे। इस बीच कबीर बेदी ने सनी लियोनी का पर्सनल नंबर मांग लिया। स्पॉट बॉय की खबर के मुताबिक- जब सनी से कबीर बेदी ने फोन नंबर मांगा तो सनी ने झट से उन्होंने कबीर को अपने पति Daniel Weber का नंबर थमा दिया।


बता दें, डब्बू रतनानी के कैलेंडर के हर साल लॉन्च को लेकर सेलेब्स एक्साइटेड रहते हैं।अब 2020 का कैलेंडर लॉन्च हो चुका है। इस लॉन्चिंग इवेंट पर रेखा विद्या बालन, भूमि पेडनेकर पहुंची थी। इस बार के कैलेंडर फोटो में भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी की तस्वीर सबसे ज्यादा चर्चा में रही।


इसके अलावा सनी लियोनी, जैकलीन फर्नांडिस, विक्की कौशल, सैफ अली खान, अक्षय कुमार, अनुष्का शर्मा और टाइगर श्रॉफ की भी तस्वीरें इस कैलेंडर में शामिल हैं।सोशल मीडिया पर कियारा और भूमि की तस्वीरें खूब वायरल हुईं। तस्वीरों को फैंस ने सराहा तो कई लोगों नेफोटोज पर मीम्स भी बनाए। भूमि और कियारा को लेकर कहा जा रहा था कि दोनों एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं।


सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम से डब्बू रतनानी द्वारा ली गई इस फोटो को शेयर किया। सनी ने इसे कैप्शन भी दिया-अमेजिंग कैलेंडर शूट।’ जैकलीन फर्नांडिस कुछ इस लिबास में नजर आईं डब्बू रतनानी के 2020 कैलेंडर में। बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर डब्बू रतनानी के 2020 कैलेंडर में।

Find Out More:

Related Articles: