'जवानी जानेमन' पर बन रहे मजेदार मीम्स, देखकर हंसी रोकना होगा मुश्किल

Kumar Gourav

सैफ अली खान बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने के लिए बिल्कुल तैयार दिख रहे हैं। तानाजी के बाद अब उनकी एक और फिल्म रिलीज़ के लिए तैयार है। पीरियड ड्रामा 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में अजय देवगन और काजोल मुख्य भूमिकाओं में हैं। कल मेकर्स ने उनकी अगली फिल्म 'जवानी जानेमन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया।
 

ट्रेलर में इमोशन और कॉमेडी का कॉकटेल देखने को मिला। रिलीज होते ही ट्रेलर ने यूट्यूब पर धूम मचा दी। इस फिल्म सैफ अली खान के अलावा एक्ट्रेस तब्बू और अलाया फर्नीचरवाला भी नजर आईं। ट्रेलर में सैफ अली खान का बिल्कुल नया अंदाज नजर आया। इसी बीच सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़े मीम्स वायरल हो गए। दरअसल ट्रेलर में सैफ ने कुछ ऐसे डायलॉग्स बोले जो यूजर्स के लिए एंटरटेनमेंट का जरिया बन गए। आइए आपको दिखाते हैं ऐसे ही कुछ मजेदार मीम्स-


फिल्म के ट्रेलर में तब्बू को आलिया की मां के रूप में दिखाया गया है, जो स्वभाव से हिप्पी है। 'जवानी जानेमन’ शुरुआत में 7 फरवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म को रोक दिया है। यह अब 31 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

Find Out More:

Related Articles: