Jassi Jaisi Koi Nahi फेम अभिनेत्री मोना सिंह की शादी की तस्वीरें आई सामने, 38 की उम्र में बनीं दुल्हन

frame Jassi Jaisi Koi Nahi फेम अभिनेत्री मोना सिंह की शादी की तस्वीरें आई सामने, 38 की उम्र में बनीं दुल्हन

Kumar Gourav

'जस्सी जैसी कोई नहीं' सीरियल से घर-घर में पहचान बना चुकीं मोना सिंह शादी के बंधन में बंध गई हैं। मुंबई में आज 38 साल की मोना सिंह साउथ के इन्वेस्टमेंट बैंकर श्याम की दुल्हन बन गईं। मोना और श्याम की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। बता दें कि मोना पिछले एक साल से साउथ के एक बैंकर को डेट कर रही थीं। मोना की शादी की तस्वीरें देखकर उनके फैंस शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। शादी के दिन मोना सिंह लाल जोड़े में नजर आईं। शादी की रस्में एक गुरुद्वारे में सम्पन्न हुई हैं। वहीं श्याम वाइट शेरवानी में दिखे।

 

 mona singh wedding photo

 

बता दें कि गुरुवार को मोना सिंह की मेहंदी की तस्वीरें सामने आई थीं। इस तस्वीरों को मोना सिंह की टीम ब्राइड ने शेयर किया था। फूलों वाली ज्वैलरी पहने मोना सिंह बहुत ही खुश नजर आ रही हैं।

 

 mona singh wedding photo

 

प्री-वेडिंग फंक्शंस में मोना के करीबी दोस्त पहुंचे। इनमें गौरव गेरा, आशीष कपूर, मीता शर्मा और मिक्की दुदाने शामिल हैं। मोना की मेहंदी में भी उनके दोस्तों ने जमकर मस्ती की।

 

बता दें,  मोना सिंह आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आने वाली हैं। मोना सिंह ने साल 2003 में 'जस्सी जैसी कोई नहीं' सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल में मोना ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जो देखने में तो सुंदर नहीं है लेकिन उसका दिमाग बहुत तेज है। इस सीरियल से मोना सबकी नजरों में आ गई थीं।

 

 mona singh wedding photo

 

इसके बाद मोना ने 'राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी', 'क्या हुआ तेरा वादा', 'इतना करो न मुझे प्यार', 'प्यार को हो जाने दो', 'कवच: काली शक्तियों से', 'कहने को हमसफर है' और 'ये मेरी फैमिली' शामिल है।  फिल्म ‘3 इडियट्स’ में मोना करीना कपूर की बहन का किरदार निभा चुकी है। 

Find Out More:

Related Articles: