54 वां बर्थडे ऐसे मनाएंगे सलमान खान, खुद ही खोला राज

Singh Anchala

नयी दिल्ली। सलमान खान  इन दिनों 'दबंग-3' के प्रचार में लगे हैं, जो 20 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है इसके साथ ही वह 'राधे : द मोस्ट वांटेड भाई' और टेलीविजन शो 'बिग बॉस-13' में भी बिजी हैं। 

इसके साथ ही इस महीने की 27 तारीख को सलमान खान का 54वां बर्थडे भी है। हमारी सहयोगी वेबसाइट DNA में छपी रिपोर्ट के अनुसार- सलमान खान ने अपने बर्थडे प्लान का खुलासा किया है। सलमान ने कहा कि बर्थडे के लिए मेरा कोई प्लान नहीं है। मेरी बहन अर्पिता प्रग्नेंट हैं तो मैं अपना पूरा टाइम उसी के साथ स्पेंड करूंगा।

वहीं रिपोर्ट्स के मानें तो अर्पिता और उनके पति आयुष शर्मा इस बार सलमान खान का बर्थडे खास तरह से मनाने का प्लान कर रहे हैं। वे सलमान खान को स्पेशल बर्थडे गिफ्ट देने वाली हैं। दरअसल, दोनों ने डिलीवरी के लिए 27 दिसंबर का दिन चुना है। सब कुछ सही रहा तो वह सलमान के बर्थडे के दिन बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि इन खबरों की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

बता दें कि 'दबंग-3' में सलमान खान चुलबुल पांडे नाम के पुलिसवाले का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में इस बार विलेन बने हैं किच्चा सुदीप. वहीं महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर इस फिल्म से शुरुआत करने जा रही हैं। इस फिल्म को प्रभु देवा ने डायरेक्ट किया है।

Find Out More:

Related Articles: