प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने जीता नच बलिए 9 का खिताब

Singh Anchala

मुंबई। रिएलिटी शो के किंग माने जाने वाले प्रिंस नरूला के नाम एक और खिताब आ गया है। प्रिंस नरूला और उनकी वाइफ युविका चौधरी डांस रियेलिटी शो नच बलिए सीजन 9 की विनर बन गई हैं। प्रिविका के नाम से पॉपुलर ये कपल शो की जोड़ी नंबर पांच थीं। 


नच बलिए सीजन 9 में कुल पांच जोड़ियां फिनाले में पहुंची थीं। ये जोड़ियां थी-  प्रिंस नरूला और युविका चौधरी, अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी, शांतनु महेश्वरी और नितमी, एली गोनी- नताशा और विशाल और मधुरिमा तुली। 


फिनाले में मधुरिमा तुली-विकास, शांतनु-नितमी, एली गोनी और नताशा की जोड़ी पहले ही शो से बाहर हो गई थी। आखिर में मुकाबला अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी के बीच था। फिनाले में वेट्रेन एक्ट्रेस आशा पारेख और जीनत अमान भी पहुंची थीं।


पति पत्नी और वो की स्टारकास्ट पहुंची नच बलिए 9

नच बलिए 9 के फिनाले में कई सेलेब्स भी आए थे। पति, पत्नी और वो की स्टारकास्ट कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे भी पहुंचे थे। इसके अलावा सूरज पांचोली भी शो का हिस्सा बनें।आपको बता दें कि इस  सीजन में कई विवाद भी हुए थे।


सबसे पहले एक्स कपल विशाल और मधुरिमा तुली के बीच काफी तू-तू-मैं-मैं हुई थी। यही नहीं मामला मारपीट तक पहुंच गया था। इसके अलावा जज अहमद खान के कमेंट्स के बाद कोरियोग्राफर्स ने बायकॉट कर दिया था।


अभी तक ये रिएलिटी शो जीत चुके हैं प्रिंस नरूला

प्रिंस नरूला अभी तक Roadies X2, Splitsvilla 8 और बिग बॉस 9 के विनर रह चुके हैं। ऐसे में उनका ये चौथा खिताब है। इससे पहले खबर आई थी कि दोनों शो से बाहर होना चाहते हैं। हालांकि, ये केवल एक प्रैंक था। 


प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की लव स्टोरी बिग बॉस के घर से शुरू हुई थी। प्रिंस नरूला ने बिग बॉस के घर के अंदर युविका को प्रपोज किया था। प्रिंस और युविका साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे।   




Find Out More:

Related Articles: