Indigo Airlines पर फूटा सोनाक्षी सिन्हा का गुस्सा, वायरल हुआ विडियो

Gourav Kumar
सोनाक्षी सिन्हा ने एयरलाइंस कंपनी इंडिगो पर लगेज बैग तोड़कर लौटाने का आरोप लगाया हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया हैl इसमें उन्होंने एयरलाइंस कंपनी पर उनके सामान को तोड़कर देने का आरोप लगाया हैं। सोनाक्षी ने एक वीडियो पोस्ट किया हैं, इसमें वह अपना सामान बैग दिखा रही है और उसके दो हैंडल पूरी तरह से टूटे हुए थे और एक पहिया गायब था। सोनाक्षी ने तंज कसते हुए वीडियो को शेयर किया हैl वह कहती है, ‘धन्यवाद दोस्तों। सॉरी सैमसोनाइट, यहां तक कि आप भी इंडिगो से नहीं बच सकें।’ सोनाक्षी भले भले ही मजाक में तंज कस रही हो लेकिन वह निश्चित रूप से गुस्से में थीl सोनाक्षी सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज के साथ द-बैंग टूर के लिए कल रात हैदराबाद में थीं। अभी तक इसपर एयरलाइन्स और बैग कंपनी की ओर से कुछ भी नहीं कहा गया हैl सोनाक्षी को आखिरी बार सैफ अली खान की फिल्म लाल कप्तान में एक कैमियो करते देखा गया था।



सोनाक्षी ब्लॉकबस्टर फिल्म मिशन मंगल में भी नजर आ चुकी हैं। खानदानी शफाखाना में वह सोलो लीड में नजर आई, जो अच्छी नहीं चलीl इसके अलावा वह धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म कलंक में भी नजर आई थीं। सोनाक्षी के पास दो बड़ी फिल्में हैं। वह सलमान खान के साथ एक्शन-कॉमेडी दबंग 3 में रज्जो की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं वह भुज - द प्राइड ऑफ इंडिया की भी शूटिंग कर चुकी हैंl इसमें अजय देवगन और परिणीति चोपड़ा भी हैं। सोनाक्षी सिन्हा फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैंl हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति में एक प्रश्न का उत्तर नहीं आनेपर उन्हें सोशल मिडिया पर जमकर ट्रोल किया गया थाl इसके बाद उन्होंने ट्रोलिंग से परेशान होकर इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी थींl सोनाक्षी सिन्हा के लव और कुश नाम से दो भाई भी हैंl

Find Out More:

Related Articles: