सफेद साड़ी में जाह्नवी दिखीं गज़ब की खूबसूरत, फैंस ने कहा- मां श्रीदेवी की है कॉपी

Gourav Kumar
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अपने फिल्मी करियर के साथ बॉलीवुड में अपने लुक्स व खूूबसूरती को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है। दिवाली पार्टी में पहुंची जाह्नवी फिर अपनी ड्रेस व लुक्स को लेकर काफी चर्चा में है। दिवाली पार्टी में जाह्नवी सफेद साड़ी के साथ बैकलेस ब्लाउज पहन कर पहुंची जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत व हॉट लग रही थी। जान्हवीं ने अपनी कुछ फोट्स सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।



सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा जाह्नवी के इस लुक को काफी पसंद किया गया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा  'जाह्नवी आप सफेद साड़ी में ज्यादा हॉट लगती हो।'वहीं दूसरे ने लिखा , 'जाह्नवी क्या आप मुझसे शादी करोगी?' एक ने लिखा- आप अपनी मां की तरह ही खूबसूरत हैं तो एक ने कहा कि - आप अपनी मां की कॉपी लग रही हैं। हमें चांदनी याद आ गई। अपने स्टाइल व ग्लैमरस लुक के कारण चर्चा में रहने वाली जाह्नवी ज्यादातर वेस्टर्न ड्रेस में दिखाई देती है लेकिन उनके फैंस को उनका इंडियन लुक भी काफी पसंद आ रहा है।

Find Out More:

Related Articles: