रणवीर सिंह ने खरीदी 3 करोड़ की रेड लैम्बॉर्गिनी

Singh Anchala
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने एक नई कार ली है। कार के शौकीन रणवीर सिंह ने रेड कलर की लैम्बॉर्गिनी खरीदी है। इस कार की कीमत लगभग 3 करोड़ है। बीते दिन रणवीर सिंह अपनी नई कार में स्पॉट हुए।  रणवीर अपनी नई कार ड्राइव करते हुए बेहद खुश थे।


रणवीर सिंह की लैम्बॉर्गिनी दुनिया की पहली  सुपर स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल कार है। रणवीर सिंह अपनी नई कार एक इवेंट में लेकर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर की जैकेट और ब्लैक कलर की ही कैप लगाई हुई थी।


रणवीर की कार पर नंबर प्लेट नहीं है। वह अपनी नई कार पर पहली बार घूमने निकले थे।


कुछ समय पहले रणवीर संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर स्पॉट हुए थे। इस दौरान उन्होंने ब्लू कलर की पैंट और हुड पहनी हुई थी। 


वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह आखिरी बाद फिल्म 'गली बॉय' में नजर आए थे। फिलहाल वह अपनी आने वाली फिल्म '83' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में वह कपिल देव की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग लंदन में पूरी हो चुकी है। अब मुंबई में शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं।


Find Out More:

Related Articles: