ऐश्वर्या ने पेरिस फैशन वीक के ग्रैंड इवेंट में दिलों पर राज किया

Singh Anchala
अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय ने पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लिया। इस ग्रैंड इवेंट में ऐश्वर्या राय ने एक बार फिर से अपनी खूबसूरती और अदाओं से सभी को दीवाना बना दिया। पेरिस फैशन वीक के ग्रैंड इवेंट में ऐश्वर्या ने अपनी अपियरेंस से अपने फैंस समेत सभी को पूरी तरह से एक बार फिर से हैरान कर दिया है।


ऐश्वर्या ने फ्लोरल प्रिंट की पर्पल रंग की ड्रेस पहनी थी। साथ ही उन्होंने फर के शूज कैरी किए। इस दौरान ऐश्वर्या ने बालों का बन बनाया हुआ था। पर्पल रंग की ग्लिटर आईशैडो और शाइनिंग रेड कलर की लिप्स्टिक उनके लुक को कम्प्लीट कर रहा था।


कैटवॉट के दौरान ऐश्वर्या अपने कॉन्फिडेंस भरे अंदाज से लोगों पर जादू का असर डाला। ऐश्वर्या का ऐसा अंदाज काफी समय बाद देखने को मिला। वैसे ऐश्वर्या अंतर्राष्ट्रीय मौक़ों पर शिरकत करती नज़र आती हैं। इससे पहले इन्हे कांस फिल्म फेस्टिवल में भी ऐश ने शिरकत की थी।


इस अवसर पर ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या भी हैं। मां की तरह आराध्या ने भी फ्लोरल प्रिंट की ड्रेस कैरी की। कान फिल्म फेस्टिवल हो या पेरिस फैशन वीक ऐश्वर्या अपनी बेटी को जरूर साथ ले जाती हैं। जहां आराध्या भी हमेशा मां से मैचिंग करते हुए कपड़ों में नजर आती हैं।



Find Out More:

Related Articles: