दबंग खान ने शेयर किया अपनी आगामी फिल्म का मोशन पोस्टर, कहा "स्वागत नहीं करोगे हमारा"

Gourav Kumar
बॉलीवुड में अगर किसी अभिनेता के लिए दर्शकों की दीवानगी सर चढ़कर बोलती है तो वो कोई और नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के दबंग खान यानी की सलमान खान हैं। जी हाँ, हमेशा से अपनी फिल्मों और अलग अलग तरह की एक्टिविटी में शामिल रहने वाले सलमान हमेशा ही चर्चा में रहते हैं और फिलहाल तो आपकी जानकारी के लिए बता दें की इन दिनों वो अपनी आगामी फिल्म को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। सलमान खान स्टारर अपकमिंग फिल्म 'दबंग 3' का फर्स्ट लुक बुधवार को रिलीज हुआ। सलमान खान ने ट्विटर पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, "आ रहे हैं चुलबुल रॉबिनहुड पांडे ठीक 100 दिन बाद। स्वागत तो करो हमारा।" मोशन पोस्टर में भी सलमान यही डायलॉग (स्वागत तो करो हमारा) बोलते नजर आ रहे हैं।



फिल्म हिंदी के साथ-साथ तीन अन्य भाषाओं तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में भी रिलीज होगी। सलमान ने इन तीनों भाषाओं के मोशन पोस्टर भी शेयर  किए हैं। 'दबंग' फ्रेंचाइजी की यह तीसरी फिल्म है, जिसका डायरेक्शन प्रभुदेवा ने किया है। इससे पहले प्रभुदेवा ने सलमान को फिल्म 'वांटेड' (2009) में डायरेक्ट किया था। 20 दिसंबर को रिलीज होने जा रही 'दबंग 3' के प्रोड्यूसर सलमान खान, अरबाज खान और निखिल द्विवेदी हैं। फिल्म में सुदीप, सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान, प्रमोद खन्ना, टीनू आनंद, पंकज त्रिपाठी और नवाब शाह भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे, दर्शकों को भी इस फिल्म का बेसब्री से इन्तजार है।

Find Out More:

Related Articles: