लाल-गुलाबी लुक में 'बार्बी डॉल' लगी नोरा, फैंस बोले- आग लगा दी
बॉलीवुड में इन दिनों एक्ट्रेस नोरा फतेही छाई हुई है। बता दें कि नोरा अपने डांस टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाने में सफल रही हैं। वहीं नोरा सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं और उनकी फोटोज से लेकर वीडियो तक चंद मिनटों में वायरल हो जाते हैं। वहीं नोरा इन दिनों हॉलीडे पर निकली हैं और यहीं से नोरा द्वारा अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की गई है, जिसे देखकर फैंस एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए भी नहीं थक रहे हैं।
बॉलीवुड अदाकारा नोरा ने अपना बार्बी लुक शेयर किया गया है, जिसमें वे रेड और पिंक कलर के कपड़ों, हैट और बालों में नजर आ रही हैं नोरा का यह दिलकश अंदाज देखकर एक यूजर का कहना है कि वो इंस्टाग्राम पर आग लगाने का काम रही हैं तो वहीं एक फैन ने लिखा कि एकदम लाल परी नजर आ रही हैं।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड में नई डांस क्वीन बनकर छाने वाली नोरा फतेही लगभग हर दूसरी फिल्म में देखने को मिल रही हैं। नोरा की इंडस्ट्री में सेकंड इनिंग काफी सक्सेसफुल रही है। पिछले दिनों नोरा का 'ओ साकी साकी' गाना यूट्यूब पर धमाल मचा गया था। जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' में 'दिलबर' गाने से नोरा द्वारा सबसे पहले खूब नाम कमाया गया था और यह गाना भी काफी हिट रहा था।