सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने कहा, ‘आई लव यू’, जान लीजिये कौन है ये मिस्ट्री गर्ल

Gourav Kumar
बॉलीवुड की दुनिया में कब किस्से और कैसे रिश्ता जुड़ जाए इसका कभी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। ना ही इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है की कब किसका और किससे रिश्ता टूट रहा है या टूट गया। खैर आपको बता दें की बॉलीवूड इंडस्ट्री में इस तरह की खबरें आम हैं और ऐसे में आपको बताते चलें की इन दिनों मशहूर फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी का बेटा अहान शेट्टी तानिया श्रॉफ नामक फैशन डिजाइनर के साथ रिश्ते में है। सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने अभी बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है। बता दें की वह अपनी पहली फिल्म तड़प की शूटिंग में व्यस्त है लेकिन इसके पहले ही अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं।


View this post on Instagram
☀️

A post shared by Tania Shroff (@tania_shroff) on


अहान शेट्टी को तानिया श्रॉफ के साथ कई बार घूमते हुए देखा गया है। तानिया अहान शेट्टी की फिल्म के मुहूर्त के समय भी सेट पर मौजूद थी। तानिया ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप को लेकर एक स्टेटस डाला है। उन्होंने अहान शेट्टी का एक फोटो शेयर किया है और उस पर माय रॉक लिखा है, इस पर अहान शेट्टी ने रिप्लाई करते हुए उन्हें आई लव यू कमेंट किया है।



View this post on Instagram
My rock

A post shared by Tania Shroff (@tania_shroff) on

खबरों की मानें तो दोनों इन दिनों वेकेशन पर है और समुद्र की सैर कर रहे हैं। दोनों ग्रीस, इटली और फ्रांस की यात्रा कर रहे हैं, इसके अलावा इन दोनों के कुछ और तस्वीरें भी आई है जो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुई है।


अहान शेट्टी फिल्म निर्देशक मिलन लूथरिया की फिल्म तड़प में नजर आएंगे। यह फिल्म तेलुगू की सुपरहिट फिल्म RX100 की हिंदी में बन रही रीमेक हैं। अहान शेट्टी के साथ इस फिल्म में तारा सुतारिया की अहम भूमिका होगी। तारा सुतारिया ने अभी हाल ही में फिल्म द स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया हैं, दोनों ने इस फिल्म के कुछ सीन साथ फिल्माएं भी हैं। ख्सिर वैसे ये भी देखा गया है की इन दिनों बॉलीवूड में एक पूरी नयी जेनरेशन ही एंट्री कर रही है जिसमे अब सुनील शेट्टी के बेटे भी शामिल होने जा रहे।

Find Out More:

Related Articles: