मम्मी को योगा करते देख तैमूर ने ट्रेडमिल पर बैठकर दिया शानदार पोज, वीडियो हो रहा वायरल

Gourav Kumar
बॉलीवुड एक ऐसी जगह है जहां पर आपको हर पल कोई ना कोई नयी खबर मिलती ही रहती है और खबर भी ऐसी वैसी नहीं बल्कि हर बार एकदम मसालेदार और चटपटी। फिलहाल तो हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान और बेबो करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान की। असल में आपको बता दें की तैमूर जब से लंदन से वापस लौटे हैं तभी से वे मीडिया में सुर्खियां बटोर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होते रहते हैं। मुंबई में वे कहीं भी जाएं पैपराजी उन्हें कवर करता है।


हाल ही में तैमूर अली खान का सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, तैमूर के सामने मम्मी करीना कपूर योगा कर रही हैं। और वे ट्रेडमिल पर बैठकर दिलचस्पी से उन्हें देख रहे हैं। साथ ही हाथ में लिए खिलौने से वे खेलते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर तैमूर का ये क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है।



ये वीडियो एक टाइम लैप्स वीडियो है। आपको बता दें कि पिछले दिनों जब तैमूर घर से पापा सैफ अली खान के साथ बाहर निकले थे तो सैफ ने पैपराजी की फटकार लगाते हुए उन्हें तैमूर की फोटो लेने से मना किया था। वहीं, करीना कपूर के काम की बात करें तो वे हाल ही में फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग खत्म कर वापस भारत आई हैं। फिलहाल तो आपकी जानकरी के लिए बता दें की करीना इन दिनों अपने पहले टीवी शो ‘डांस इंडिया डांस’ की शूटिंग में काफी ज्यादा व्यस्त चल रही हैं जिसमे वो बतौर जज बनी हुई हैं।

Find Out More:

Related Articles: