बॉलीवुड के किंग खान ने फैंस से किया आग्रह, कहा ट्रैफिक नियमों का करें पालन

Gourav Kumar
जैसा की हम सभी जानते हैं कल से यानी की 1 सितम्बर से पूरे देश भर में कई सारे नए नियम लागू हुए हैं जिसमे से ट्रेफ़्फ़िक के भी कुछ नए नियम लागू हो गए हैं। हालांकि हर किसी को ये सभी नियम लगाने से पहले भी इन्हे मानना छाए क्योंकि ये सभी नियम हमसे कर वसूलने के लिए नहीं बल्कि हमारी खुद की सुरक्षा के लिए ही बनाए गए हैं। आपको बता दें की नए नियम लागू होने के बाद अलग अलग स्थानों से कई तरह के लोग तथा कई माध्यमों से इन नियमों के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वैसे आपको बता दें की बॉलिवुड स्टार शाहरुख खान इस समय अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। किंग खान काफी दिनों से सिल्वर स्क्रीन से दूरी बनाए हुए हैं। सोमवार को गणेश चतर्थी के मौके पर शाहरुख खान पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र काणे का समर्थन करते हुए नजर आए।



पुलिस इंस्पेक्टर काणे ने यातायात नियमों का पालन करने की पहल की और शाहरुख खान ने इसका समर्थन किया है। शाहरुख का एक विडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। 14 सेंकड के इस विडियो में उनको अपने फैंस से यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह करते देखा जा सकता है। फिलहाल तो ताजा जानकारी के अनुसार आपको बता दें की अभिनेत्री सोनम कपूर और दलकीर सलमान की अपकमिंग फिल्म 'द जोया फैक्टर' में शाहरुख खान का स्पेशल अपियरेंस है लेकिन अभी तक उन्होंने इस बात की पुष्टि नहीं की है। बता दें कि शाहरुख खान आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा थीं। वैसे आपको ये भी बताते चलें की अभी तक उन्होंने अपने अगले प्रॉजेक्ट की घोषणा नहीं की है। अब आगे देखना है की शाहरुख की आगामी फिल्म कौन सी होगी और वो दर्शकों को कितना इंप्रेस करेगी।

Find Out More:

Related Articles: