पापा सैफ के बर्थडे पर सारा का स्पेशल पोस्ट, क्या आपने पढ़ा ?

Kumari Mausami
सैफ अली खान का आज बर्थडे है। इस खास दिन पर सैफ की बेटी सारा अली खान ने भी अपने पापा को बहुत ही स्पेशल तरीके से विश किया। सारा ने सैफ के साथ अपनी, तैमूर और इब्राहिम की फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए सारा ने लिखा,  'हैपीएस्ट बर्थडे अब्बा। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं'। 



 बता दें कि सारा और सैफ के बीच पापा-बेटी के रिश्ते के साथ-साथ दोस्त का भी रिश्ता है। दोनों साथ में खूब मस्ती भी करते हैं जो आपने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में भी देखा होगा।




सैफ के बर्थडे पर उनकी अपकमिंग फिल्म लाल कप्तान का टीजर भी रिलीज हुआ है।




टीजर में सैफ का सिर्फ एक सीन दिखाई दे रहा है जिसमें वो अपने चेहरे पर राख मलते हैं और फिर सामने की ओर देखते हुए मुस्कुराते हैं। हालांकि उनकी मुस्कराहट को देखकर डर महसूस हो रहा है। टीजर में एक डायलॉग सुनाई देता है 'हर राम का अपना रावण और हर राम का अपना दशहरा'। 


.

Saif Ali Khan... First glimpse of ... Directed by Navdeep Singh... Eros International and Colour Yellow Productions presentation... 11 Oct 2019 release.

Twitter Ads info and priva



Find Out More:

Related Articles: