खूबसूरती में सानिया मिर्जा से कम नही हैं उनकी बहन, इस दिग्गज खिलाड़ी के बेटे से कर सकती हैं निकाह

Gourav Kumar
फिल्मी जगत हो या खेल आजकल सोशल मीडिया पर सभी किसी न किसी वजह से छाए रहते हैं। फिल्मी जगत की खबरों के अलावा सोशल मीडिया पर इन दिनों खेल की दुनिया से भी कुछ खबरें सामने आयीं हैं। खिलाड़ी हो या अभिनेता सभी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा जिन्होंने खेल की दुनिया में एक खास जगह बनाई है और देश का नाम रोशन किया है। इन दिनों उनकी बहन के बारे में बहुत सी खबरें सामने आ रही हैं जिसके चलते सानिया और उनकी बहन सुर्खियों में बने हुए हैं। सानिया मिर्जा की छोटी बहन का नाम अनम मिर्जा है जिनकी शादी की खबरें हर जगह छायी हुई है।



सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा की शादी को लेकर अटकलें तेज हो रही हैं। बताया जा रहा है कि अनम मिर्जा बहुत जल्द दूसरी शादी करने जा रही हैं। अनम मिर्जा की पहली शादी किसी कारण ज्यादा देर तक नहीं पायी और उन्होंने अपने पति से तलाक ले लिया। 2015 में अनम मिर्जा की शादी हैदराबाद के फेमस बिजनेसमैन अकबर रस्सी से हुई थी लेकिन शादी न चल पाने के चलते दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। अब अनम मिर्जा एक बार फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा भी उन्हीं की तरह बेहद खूबसूरत हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी छायी रहती हैं।



26 वर्षीय अनम मिर्जा एक फैशन डिजाइनर हैं। आजकल अनम जिसे डेट कर रही हैं और जिनसे उनकी शादी की खबरें सामने आ रही हैं वह एक भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी के बेटे हैं। लगता है सानिया मिर्जा की तरह अनम भी एक क्रिकेटर से शादी करने जा रही हैं। भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे असद अजहरुद्दीन को अनम डेट कर रही हैं। बता दें कि असद अजहरुद्दीन हैदराबाद के रहने वाले हैं और वह गोवा के लिए रणजी ट्राफी में खेलते हैं। अनम मिर्जा भी हैदराबाद की रहने वाली हैं। पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के नक्शे कदम पर चलते हुए 26 वर्षीय असद अजहरुद्दीन भी इंडिया क्रिकेट टीम के लिए क्रिकेट खेलना चाहते हैं।



असद अजहरुद्दीन और अनम मिर्जा दोनों ही एक दूसरे को बहुत पसंद करते हैं और बहुत जल्द शादी भी करेंगे। अनम मिर्जा और सानिया मिर्जा की एक साथ बहुत सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती ही रहती हैं और सानिया की तरह अनम मिर्जा के चाहने वालों की भी कमी नहीं हैं। सानिया मिर्जा ने पाकिस्तान के क्रिकेटर शोहेब मलिक से शादी की और आज उनका एक बेटा है। सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ भी अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोगों के साथ शेयर करती रहती हैं। सानिया मिर्जा बहुत बार अपनी शादी के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो चुकी हैं।

Find Out More:

Related Articles: