वृद्ध महिला पर बॉलीवुड स्टार Ranveer Singh को आया प्यार तो इस तरह किया इजहार, वायरल हो रहा Video

Gourav Kumar
बॉलीवुड में कई सारी फिल्में रिलीज होने वाली हैं जिसे लेकर अभिनेता और अभिनेत्रियां फिल्मों के प्रमोशन में बिजी नजर आ रहे हैं तो बहुत सी फिल्मों की शूटिंग चल रही हैं। इस महीने सिनेमाघरों पर बहुत सी फिल्में एक साथ नजर आएंगी तो कुछ बाद में पर्दे पर उतरेंगी। फिल्मों की इस रेस में बॉलीवुड के अभिनेता रणवीर सिंह भी पीछे नहीं हैं और वह भी अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। फिल्म 'गली ब्वॉय' के बाद अभिनेता रणवीर सिंह फिल्म 83 में नजर आएंगे। इन दिनों रणवीर सिंह की एक वीडियो सोशल मीडिया पर सबका दिल जीतती नजर आ रही हैं और यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल भी हो रही है।


फिल्म 83 की शूटिंग के लिए रणवीर सिंह लंदन गए हैं और वहां भी उनके फैंस की कोई कमी नहीं हैं। लंदन के साउथ हॉल पहुंचे बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता रणवीर सिंह का उनके फैंस ने शानदार स्वागत किया। साउथ हॉल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं लेकिन एक वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और रणवीर सिंह की बहुत तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल साउथ हॉल पहुंचे रणवीर ने वहां मौजूद एक वृद्ध महिला को घुटने पर बैठकर फूल दिया और उनका आशीर्वाद भी लिया। वृद्ध महिला के लिए रणवीर सिंह का प्यार देख सभी लोग उनके फैन हो गए हैं और इस वीडियो ने बहुत से लोगों का दिल जीत लिया है।



रणवीर सिंह अपने विनम्र स्वभाव से सभी लोगों का दिल जीत लेते हैं और वह अपने फैंस के साथ भी बहुत अच्छे से पेश आते हैं। लोग रणवीर सिंह की जिंदादिली के कायल हैं और जहां जाते हैं वहां अपने स्वभाव से सभी को अपना दीवाना बना लेते हैं। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की यह वीडियो धमाल मचा रही है और रणवीर के चाहने वाले इस वीडियो को शेयर करते दिखाई दे रहे हैं। रणवीर सिंह अपनी आगामी फिल्म 83 को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 1983 में भारत द्वारा विश्व कप जीतने की कहानी पर बन रही है और इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का रोल निभा रहे हैं और दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी की भूमिका निभाती दिखाई देंगी।


रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पिछले साल ही शादी के बंधन में बंधे थे जिसके बाद फिल्म 83 में यह दोनों एक साथ नजर आएंगे। वैसे तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं और लोगों को उनकी जोड़ी भी बहुत पसंद आयी थी। लेकिन शादी के बाद एक साथ यह दोनों फिल्म 83 में दिखाई देंगे। रणवीर सिंह ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत फ़िल्म 'बैंड बाजा बारात' से की थी जिसमें उनके साथ अनुष्का शर्मा भी अहम भूमिका में थीं। रणवीर सिंह ने अपने बेहतरीन अभिनय से लाखों लोगों का दिल जीता है और बॉलीवुड में अपना मुकाम हासिल किया है।

Find Out More:

Related Articles: