प्रियंका और निक को नहीं है पेरेंट्स बनने की जल्दी, पहले करना चाहते हैं यह काम
इसी के साथ उन्होंने कहा ''निक जोनस अपने म्यूजिकल टूर 'जोनस ब्रदर्स रियूनाइटिंग' एलबम को लेकर व्यस्त हो गए हैं। और इसकी सक्सेस को लेकर प्रियंका भी कंसर्न हैं।'' वहीं आपको याद हो बीते दिनों प्रियंका के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई थीं और प्रियंका के बर्थडे ड्रेस से लेकर केक तक सभी चीजें उनके फैंस के लिए उत्सुकता का कारण बन गया था।
वहीं प्रियंका की यॉट पार्टी ने भी खूब सुर्खियां बटोरी और उस पार्टी में प्रियंका के सिगरेट वाली फोटोज के कारण लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया था जिसके कारण उन्होंने कोई सफाई देना जरुरी नहीं समझा। वहीं बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तस्वीरों ने भी खूब सुर्खियां हांसिल की और दोनों ही सोशल मीडिया पर फेमस कपल हैं। दोनों हर बार सोशल मीडिया पर अपलोड की गई उनकी तस्वीरों के कारण चर्चाओं में आ जाते हैं।