उन्‍नाव रेप केस : प्रोटेस्‍ट के दौरान हंसते नजर आईं जया बच्चन

Singh Anchala

नयी दिल्ली। बॉलिवुड के कई स्‍टार्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्‍स पर उन्‍नाव रेप पीड़िता के ऐक्‍सिडेंट की आलोचना की है। बता दें, इस ऐक्‍सिडेंट में पीड़िता और उनका वकील घायल है जबकि पीड़िता की मौसी और चाची की मौत हो गई है। 


रेप के आरोपित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर बीजेपी से ताल्‍लुक रखते हैं। यही वजह है कि मंगलवार को समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने दिल्‍ली में इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया।




इस प्रोटेस्‍ट में ऐक्‍ट्रेस और सांसद जया बच्‍चन भी शामिल थीं लेकिन वह उस समय सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं जब उनके फोटोज और वीडियोज पर वायरल हो गए। 


दरअसल, गंभीर मामले पर प्रोटेस्‍ट के दौरान जया अपने कलीग्‍स के साथ हंसते हुए नजर आ रही हैं। यह बात यूजर्स को पसंद नहीं आई और इसीलिए उन्‍होंने ऐक्‍ट्रेस को ट्रोल कर दिया। 


एक यूजर ने लिखा कि न्‍याय नहीं, यह सिर्फ इनका पॉलिटिकल प्रॉपेगैंडा है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने इसे 'दुखद घटना' बताया। 



Find Out More:

Related Articles: