देखें, Nach Baliye 9 में कंटेस्टेंट की पूरी लिस्ट

Singh Anchala
नच बलिए 9 का धमाकेदार आगाज हो गया है। बॉलिवुड स्टार सलमान खान ने इस शो को प्रड्यूस किया है। होस्ट मनीष पॉल कर रहे हैं। बॉलिवुड की मशहूर अदाकारा रवीना टंडन और कोरियोग्राफर अहमद खान शो में जज की भूमिका में होंगे। ग्रैंड प्रीमियर में एक के बाद एक जोड़ियां इंटर कीं। आइए जानते हैं इस शो की जोड़ियों के बारे में:- 


श्रद्धा आर्य और आलम सिंह
लोकप्रिय सीरियल कुंडली भाग्य की श्रद्धा आर्य अपने बॉयफ्रेंड आलम सिंह के साथ दिखेंगी। यह पहली बार होगा जब श्रद्धा दुनिया से अपने बॉयफ्रेंड को मिलवाएंगी। श्रद्धा ने खुलासा किया कि वह सिर्फ 6 महीने से अपने बॉयफ्रेंड के साथ रिश्ते में हैं। आलम जालंधर के रहने वाले हैं।




बबिता फोगट और विवेक सुहाग 
रियल लाइफ 'दंगल गर्ल' बबिता फोगट नच बलिए 9 के डांस फ्लोर पर अपने बॉयफ्रेंड सुहाग सिंह के साथ नजर आएंगी। बबिता ने बताया कि कैसे विवेक साथ उनकी दोस्ती हुई और उनके बीच का रिश्ता कितना प्रगाढ़ है। 




उर्वशी ढोलकिया और अनुज सचदेवा 
टीवी की दुनिया में 'कोमोलिका' के नाम से मशहूर अदाकारा उर्वशी ढोलकिया अपने पूर्व बॉयफ्रेंड अनुज सचदेवा के साथ नच बलिए 9 के फ्लोर पर थिरकतीं नजर आएंगी। उर्वशी अनुज के साथ अपने 4 साल पुराने रिश्ते को याद करते हुए बताती हैं कि क्यों उन्होंने अलग रास्ते पर चलने का फैसला किया। 




विन्दु दारा सिंह और डायना उमरोवा 
मशहूर पहलवान और बॉलिवुड ऐक्टर दिवंगत दारा सिंह के बेटे विन्दु दारा सिंह भी इस बार नच बलिए 9 में नजर आएंगे। उनके साथ डांस फ्लोर पर उनकी पत्नी डिना उमरोवा नजर नजर आएंगी। डिना बताता हैं कि कितना मुश्किल था उनके लिए इस शो में भाग लेने का फैसला लेना। उन्होंने कहा कि विन्दु प्रफेशनल डांसर नहीं हैं, फिर भी हमने नच बलिए 9 का हिस्सा होने का फैसला लिया। 



प्रिंस नरूला और युविका चौधरी

बिग बॉस 9 में दोनों के बीच पहली बार प्रेम हुआ और बाद में उन्होंने शादी कर ली। अब नच बलिए 9 में ये दोनों पति-पत्नी के रूप में डांस फ्लोर पर नजर आएंगे। शादी के बाद दोनों का यह पहला रिऐलिटी शो होगा। 



विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली

यह सब जानते हैं कि विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। खबर है कि 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में ऐक्टर रहे विशाल से जब इस शो के लिए बात की गई तो उन्होंने पहले इनकार कर दिया। वह अपने अतीत को फिर से याद नहीं करना चाहते थे। आखिरकार बात बनी और दोनों एक बार फिर एक साथ डांस करते नजर आएंगे।



अनिता हसनंदानी और रोहित रेड्डी 

यह छोटे पर्दे की खूबसूरत जोड़ी में से एक है। शादी के 6 साल हो गए हैं। इन्होंने यह साबित किया है कि रिश्ता क्या कहलाता है। यहां तक सलमान खान भी इस जोड़े की तारीफ करते नहीं थके। नच बलिए 9 में अनिता हसनंदानी और रोहित रेड्डी का डांस देखने को फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 



एली गोनी और नताशा स्टैनकोविक 

एली गोनी अपने पूर्व प्रेमिका नताशा स्टैनकोविक के साथ नच बलिए 9 के फ्लोर पर नजर आएंगे। गोनी ने बताया कि कैसे वे दोनों पहले एक-दूसरे के प्रेम में पागल हुए और फिर दोनों में ब्रेकअप हुआ। ब्रेकअप के बाद हमने तय किया कि हम एक अच्छे दोस्त की तरह अलग-अलग रहेंगे। 



शांतनु माहेश्वरी और नित्यामी शिर्के 

ये दोनों कुछ दिनों के लिए साथ रहे हैं। इस जोड़ी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं मालूम। सलमान और अहमद खान ने शांतनु को भोला करार दिया। नित्यामी ने मजाकिया लहजे में कहा कि वह उसे जानती है, वह इतना भी मासूम नहीं है। 



सौरभ जैन और रिद्धिमा जैन 

ये दोनों 9 साल से शादीशुदा हैं। ये दोनों दो बच्चों के माता-पिता भी हैं। संयोग से दोनों की मुलाकात एक डांस क्लास में 2007 में हुई थी। नच बलिए 9 में यह जोड़ी दिखेगी। 



फैसल खान और मुस्कान कटारिया 

फैसल और मुस्कान नच बलिए 9 में सबसे यंग हैं। फैसल 22 के और मुस्कान 21 की हैं। कुछ दिन पहले ही दोनों रिलेशनशिप में आए हैं। अपने रिश्तों का खुलासा करते हुए फैसल कहते हैं कुछ दिन पहले हम एक कार्यक्रम में मिले थे और हम दोनों के बीच प्यार हो गया। 



रोशेले राव और कीथ सिकेरा 

बिग बॉस 9 में यह जोड़ी पहली बार दिखी। एक साल पहले दोनों ने शादी की है। रोशेल ने कीथ के साथ अपने प्रेम-संबंधों के बारे बात करते हुए बताया कि कैसे पहली बार हम मिले। फिर हम धीरे-धीरे दोस्त बने और अंत में दोस्ती प्यार में बदल गई। 









Find Out More:

Related Articles: